
भोजपुरी स्टार कुणाल तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ (Ek Vivah Aisa Bhi) की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस दौरान खुद कुणाल तिवारी, फिल्म की फीमेल लीड काजल यादव, जैतोष कुमार कुमार, अपूर्व मिश्रा, उमाकांत राय, अनुप अरोड़ा, संजय वर्मा, नीलम पांडेय, निर्माता अशोक शुक्ला व गीता तिवारी, निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी और पीआरओ संजय भूषण पटियाला समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सबों ने फिल्म देखी। उसके बाद फिल्म की जमकर तारीफ की। स्क्रीनिंग में शामिल हुई मशहूर हस्तियों ने फिल्म को पारिवारिक और शानदार बताया और कहा कि इस तरह की फिल्में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बेहद कारगर होने वाला है। विवान इंटरटेंमेंट प्रस्तुत और गीता तिवारी प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ (Ek Vivah Aisa Bhi) भोजपुरिया परिवेश की कहानी है। इस फिल्म से दर्शक खुद को कनेक्ट कर पायेंगे। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ को समर्पित है। ये कहना है फिल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी की। उन्होंने फिल्म के फर्स्ट लुक की चर्चा करते हुए कहा कि इस फिल्म के फर्स्ट लुक में ही दूल्हा बने कुणाल तिवारी एक हाथ में वरमाला और दूसरे हाथ में शराब की बोतल लिये नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फर्स्ट लुक का बैकग्राउंड शादी की थीम वाला है। लेकिन यह बहुत कुछ कहने वाला है। जिन लोगों ने अभी इसकी स्क्रीनिंग देखी, उन्हें पता है। जल्द ही फिल्म दर्शकों के सामने होगी।

उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ (Ek Vivah Aisa Bhi) फिल्म के संगीतकार दामोदर राव और मुन्ना दुबे हैं। फिल्म में गीत व संगीत मुन्ना दुबे का है। कहानी ओम यादव का है। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय और उमाकांत राय हैं। एक्शन श्रवण और कोरियोग्राफी सुदामा मिंज की है। संकलन विकाश पवार ने किया है। डीओपी माही सेरला का है।