
भोजपुरी फिल्म प्लेटफार्म नम्बर २ से अपनी एक्टिंग का जलवा कायम कर चुके राहुल सिंह और दर्जनों फिल्मो में काम चुकी ब्यूटीफुल टैलेंटेड एक्ट्रेस तनुश्री पहली बार एक साथ फिल्म छैला सन्दु में नजर आने वाले है . जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म छैला सन्दु – ए ट्राइबल लव स्टोरी का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उम्दा पैमाने पर की गई है।

इस फिल्म में पहली बार रैबल हीरो राहुल सिंह और सिनेतारिका तनु श्री रोमांटिक जोड़ी में एक साथ रुपहले परदे पर दिखेगी, जोकि फिल्म के पोस्टर में भी दिख रहा है। उनकी फ्रेश जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्माण में हर पहलू पर काफी ध्यान दिया गया है। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया हैं। सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, मुकेश सावन हैं। निर्देशक संजय आर निषाद हैं। लेखक मनोज कुमार शर्मा हैं। संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला सतीश गिरी का है। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनु श्री, आनंददेव मिश्रा, उदय श्रीवास्तव, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू आदि हैं। स्पेशल सांग में आकांक्षा दूबे जलवा बिखेरने वाली हैं।
फिल्म छैला सन्दु , एक्टर राहुल सिंह और एक्ट्रेस तनु श्री के बारें में ज्यादा जानकारी के किये भोजपुरी फिल्मी दुनिया डॉट कॉम वेबसाइट पे विजिट करे।