
भोजपुरी सूपर स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का फर्स्ट लूक रिलीज हो चुका है। ये फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ की फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस बार खेसारी लाल एक नई भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफ्शा संग रोमांस करते नजर आएंगे। ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का फर्स्ट लूक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खेसारी लाल यादव के इस लुक की फैंस तारीफ कर रहे हैं। पोस्टर में दोनों शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं।
‘मेहंदी लगा के रखना 3’ के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जिन्हों ने इस फिल्मअ के पहले पार्ट को भी निर्देशित किया था। एक तरह से देखा जाए तो रजनीश मिश्रा की भी इस फिल्मह में वापसी हो रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट ‘मेहंदी लगा के रखना’ साल 2017 में बना था जिसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह जैसे मुख्य किरदार थे।
इसके बाद साल 2018 में आया इसी फिल्म का दूसरा पार्ट ‘मेहंदी लगा के रखना 2’। इसमें खेसारी लाल यादव और रजनीश मिश्रा दोनों ही बाहर हो गए थे। मगर फिल्मर के तीसरे पार्ट में अब इनकी जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलने वाली है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्मी फिर से कोई माइलस्टो न सेट करेगी।
फिल्म् का निर्माण निशांत उज्जकवल कर रहे हैं, जिनका मानना है कि यह फिल्म अब तक बनी दोनों फिल्मोंो से अलग होगी। उन्हें उम्मीरद है कि यह फिल्मन दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।
आपको बता दें कि ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारी लाल यादव और सहर अफ्शा के अलावा एक बार फिर ऋतु सिंह नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म के एक गाने में यूट्यूब क्वीलन आम्रपाली दुबे का भी दमदार अपीयरेंस होगा। फिल्मी में श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्ला्, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी मुख्य भूमिका में होंगे। प्रोजेक्टआ डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीत विनय बिहारी, प्या रेलाल यादव, मनोज भावुक, अजीत हलचल और यादव राजा का होगा। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्श न हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्ताअ, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।