Khesari Lal today in the gathering of Mars Music Mahotsav of Gorakhpur
भोजपुरी सिनेमा में कलाकारों को सम्मानित करने के लिए अक्सर कई तरह के अवार्ड शो होते रहते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में पहली बार एक म्यूजिक महोत्सव का आयोजन आज गोरखपुर में किया जा रहा है। इस महोत्सव का नाम है ‘मार्श म्यूजिक महोत्सव’, जिसमें भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम गीतकार और संगीतकार के साथ – साथ भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव , अभिनेता – अभिनेत्री भी शामिल हो रहीं है। धनंजय मिश्रा, आजाद सिंह, प्यारेलाल यादव, रंजीत सिंह, शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, नील कमल, संजय भूषण पटियाला, विजय यादव, अजीत मंडल, कुंदन प्रीत समेत कई हस्तियों ने आज गोरखपुर की फ्लाईट ली। इन सबों को मार्श म्यूजिक महोत्सव में शामिल होना है।
मार्श म्यूजिक महोत्सव का आयोजन बाबा गोरखनाथ की धरती पर मार्श म्यूजिक के विक्की यादव और सोनू पांडेय कर रहे हैं। इस महोत्सव में मुख्य रूप से अलबम के क्षेत्र से आये तमाम कलाकार शामिल होंगे और उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में यह पहला मौका होगा, जब इतने बड़े स्तर पर किसी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और उसमें भोजपुरी म्यूजिक को ऊंचाईयों पर ले जाने वाले लोगों को उनकी कला के लिए सम्मानित भी किया जायेगा।
मार्श म्यूजिक महोत्सव को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेत्री शुभी शर्मा एक्साइटेड नजर आयीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इस आयोजन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस महोत्सव में बहुत धमाल होने वाला है। मस्ती होने वाली है। इसलिए मैं गोरखपुर के लोगों से भी चाहूंगी वे जरूर इसमें शामिल हों। वहीं, आजाद सिंह ने कहा कि विक्की यादव ने एक शानदार पहल की है। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। इस आयोजन के बाद भोजपुरी के गीतकार और संगीतकारों को प्रेरणा मिलेगी। इससे हमारी इंडस्ट्री में म्यूजिक का स्तर और बढ़ेगा।